Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़: 25 किलो गौमांस के साथ 02 महिला आरोपी गिरफ्तार… पकड़ी गई दानों महिलाओंं में से एक निकली कोरोना पॉजिटिव…

जगदलपुर:   जिले के पड़ोसी राज्य ओडिसा के कोटपाड़ से गौमांस बेचने आई महिला एवं उसके साथ एक अन्य महिला के कब्जे से 25 किलो गौमांस बरामद कर गिर...

यह भी पढ़ें :-



जगदलपुर: जिले के पड़ोसी राज्य ओडिसा के कोटपाड़ से गौमांस बेचने आई महिला एवं उसके साथ एक अन्य महिला के कब्जे से 25 किलो गौमांस बरामद कर गिरफ्तार किया गया है, पकड़ी गई दानों महिलाओंं का कोरोना जांच करवाया गया जिसमें से एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली जिसे मेकॉज में भर्ती किया गया है।

डीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि को बोधघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेटगुड़ा निवासी महिला धनाय जो अपने साथी महिला निवासी कोटपाड़ के साथ 02 झोले में 25 किलो गौ मांस लेकर जगदलपुर बेचने के फिराक में थे, महिला धनाय अपने घर में गौमांस को रखी हुई थी।

थाना बोधघाट प्रभारी लालजी सिन्हा के द्वारा टीम गठित करते हुए धनाय के घर में छापा मारकर दोनो महिला को पकड़ा गया, तथा उनके पास से 25 किलो गौमांस बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने पकड़े गए महिलाओं का कोरोना जांच करवाने पर कोटपाड़ निवासी महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया, जिसे मेकाज में भर्ती किया गया है। बोधघाट पुलिस ने दोनो महिला आरोपियों के खिलाफ धारा 05,10 पशु क्रूरता अधिनियम के साथ ही 429 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

No comments