Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी 28 को आएंगी रायपुर… पदाधिकारियों के साथ करेंगी बैठक…

रायपुर:   भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सहप्रभारी नितिन नबीन 28 जनवरी को रायपुर प्रवास पर आ सकते हैं। उनकी मौजूदगी में बोरियाकल...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर: भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सहप्रभारी नितिन नबीन 28 जनवरी को रायपुर प्रवास पर आ सकते हैं। उनकी मौजूदगी में बोरियाकला स्थित भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक रखी गई है जिसमें हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ साथ आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक श्रीमती पुरंदेश्वरी करीब महीनेभर बाद रायपुर आएंगी। निकाय चुनाव के दौरान वह पूरी तरह दूर रही है। हालांकि इस बीच सहप्रभारी नितिन नबीन जरूर छत्तीसगढ़ आए और कई निकायों की बैठक भी ली। नगर नतीजे जारी होने के बाद प्रभारी और सहप्रभारी दोनों नहीं आए।

लंबे समय बाद दोनों नेताओं का छत्तीसगढ़ प्रवास तय हुआ है। बताते हैं कि दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्रियों और जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई जाएगी। इसके अलावा भाजपा द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान पर चर्चा होगी और नए संगठन जिला विस्तार को लेकर भी पदाधिकारियों से रायशुमारी की जाएगी।

No comments