Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक 3.15 करोड़ टीके लगाए गए

   रायपुर। प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (3 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 15 लाख 26 हजार 212 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक...

यह भी पढ़ें :-

  


रायपुर। प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (3 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 15 लाख 26 हजार 212 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 96 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका और 63 प्रतिशत को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद 3 जनवरी को पहले ही दिन एक लाख 85 हजार 906 किशोरों का टीकाकरण किया गया है। 

प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के लिए लक्षित 11 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका पहले ही दिन लगाया गया। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 89 लाख 41 हजार 014 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका और एक करोड़ 23 लाख 99 हजार 292 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

v

No comments