Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

यूपी में विधान परिषद की 35 सीटों के लिए मार्च में चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। विधान परिषद की स्थानीय निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर दो चरण में चुनाव ...

यह भी पढ़ें :-


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। विधान परिषद की स्थानीय निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर दो चरण में चुनाव होगा। 3 मार्च को पहले चरण में 29 और 7 मार्च को दूसरे चरण में 6 सीटों के लिए मतदान होगा। मतगणना 12 मार्च को होगी। मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में दो सदस्यों का चुनाव होगा, जबकि शेष सभी क्षेत्रों में एक सदस्य का चुनाव होगा। देश में 6 राज्यों यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ही विधान परिषद है। यूपी विधान परिषद में 100 सीटें हैं। फिलहाल यहां उच्च सदन में सबसे अधिक सपा के 48, भाजपा के 33 व बसपा के 6 सदस्य हैं। इन चुनावों में भाजपा बहुमत हासिल करना चाहेगी। सपा की नजर सीटें बचाने की रहेगी

No comments