Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले पाकिस्तान से संचालित 35 यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश

दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और ‘‘समन्वित तरीके से’’ फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट...

यह भी पढ़ें :-



दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और ‘‘समन्वित तरीके से’’ फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन सभी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल को पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि भारतीय खुफिया एजेंसियां ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट पर कड़ी निगरानी रख रही हैं और इस बारे में तत्काल कार्रवाई के लिए मंत्रालय को सूचित कर रही हैं।

मंत्रालय ने बाद में एक बयान में कहा, ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियमावली 2021 के नियम 16 के तहत जारी पांच अलग-अलग आदेशों के तहत मंत्रालय ने पाकिस्तान से संचालित इन सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।’’ बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए गये।

No comments