Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

शव वाहन और स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरदस्त टक्कर, 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

कोरबा/रायपुर। कटघोरा थाना क्षेत्र में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। शव वाहन और स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग ...

यह भी पढ़ें :-


कोरबा/रायपुर। कटघोरा थाना क्षेत्र में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। शव वाहन और स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

दरअसल शव वाहन कटघोरा से शव लेने के लिए कोरबा निकली थी। जानकारी के मुताबिक, कटघोरा की मुक्तांजलि वाहन बुधवार सुबह 4.30 बजे कटघोरा से कोरबा के लिए निकली थी। इसी दौरान जब गाड़ी सोलरा के पास पहुंची थी कि उसकी टक्कर सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी से हो गई। हादसे के बाद दोनों ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और स्कॉर्पियो में सवार सभी 5 लोग घायल हो गए। वहीं शव वाहन का ड्राइवर जितेंद्र यादव भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में भी एक महिला सवार थी। उसे भी गंभीरें चोटें आई हैं। इसके अलावा शव वाहन चालक को भी चोट आई है। जिसके कारण दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद राहगीरों ने ही डायल 112 की टीम को सूचना दी थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में दोनों ही गाड़ियों को भी काफी नुकसान हुआ है।

No comments