Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

झगड़ा छुड़ाने गए सिपाही को मारा चाकू,6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/रायपुर । जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सूर्या माल के पास झगड़ा कर रहे आरेपियों ने एक सिपाही को चाकू मारकर घायल कर दिया। सिपा...

यह भी पढ़ें :-



दुर्ग/रायपुरजिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सूर्या माल के पास झगड़ा कर रहे आरेपियों ने एक सिपाही को चाकू मारकर घायल कर दिया। सिपाही को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में स्मृति नगर पुलिस ने 6 के खिलाफ नामजद एवं 15-20 अन्य के खिलाफ  धारा 147, 148, 149, 186, &5&, &&2 और &07 के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना बंदी को लेकर स्मृति नगर पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग पार्टी रविवार देर रात 11 बजे गश्त पर निकली थी। पेट्रोलिंग टीम में चौकी के सिपाही विवेक सिंह, सविंदर सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, सुषार, जी लक्ष्मी थे। उन्होंने देखा कि सूर्य मॉल के पास 15-20 लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाहियों ने उन्हें वहां भगाया।  

इसके बाद रात 11.&0 बजे फिर से उन्हें सूचना मिली कि वहीं लड़के सूर्या रेसिडेंसी के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाही वहां पहुंचे और जैसे ही लड़कों को पकडऩे लगे तो उन लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान ही कैंप वन निवासी बीरू सोनकर (25) सिपाही सविंदर के पेट में चाकू से वार किया।

इस दौरान सविंदर अपना बचाव करते हुए घूम गया तो चाकू उसकी पीठ पर जा लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक और वार उसकी पीठ पर किया तो सविंदर वहीं गिर गया। पुलिस वाले पर चाकू मारने के बाद सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए। अन्य पुलिस कर्मियों ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments