Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

किसान पकड़ाया… प्रशासनिक टीम ने की 70 बोरी धान जब्त…

अम्बिकापुर। दरिमा तहसील के उपार्जन केन्द्र करजी में 1 किसान द्वारा अन्य किसान के धान को अपने खाते में बेचते हुए प्रशासन की टीम द्वारा पकड़ा ...

यह भी पढ़ें :-



अम्बिकापुर। दरिमा तहसील के उपार्जन केन्द्र करजी में 1 किसान द्वारा अन्य किसान के धान को अपने खाते में बेचते हुए प्रशासन की टीम द्वारा पकड़ा गया और 70 बोरी धान जब्त किया गया। एसीडीएम प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि मंगलवार को करजी समिति के निरीक्षण के दौरान किसानों को जारी किए गए टोकन का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।

इस दौरान ग्राम सोहगा के किसान जितेन्द्र कुशवाहा के द्वारा 70 बोरी धान करजी समिति में बेचने लाया गया था। कृषक का स्वास्थ्य खराब होने के कारण इनकी पत्नी कुन्ती कुशवाहा मौके पर उपस्थिति थी। कुन्ती कुशवाहा के द्वारा बताया गया कि कृषक उनके पति के नाम पर पंजीयन है। पूर्व में 60 बोरी धान करजी समिति में विक्रय किया जा चुका है। 

18 जनवरी को जितेन्द्र कुशवाहा के नाम से जारी टोकन में 70 बोरी धान लाया गया है। जो कि उनका नहीं है। न ही घर से लाया गया है। पूछ-ताछ करने पर श्रीमती कुन्ती कुशवाहा ने बताया कि ग्राम बकालो के कृषक आनन्द सिंह के द्वारा अपने घर से जितेन्द्र कुमार कुशवाहा के नाम पर जारी टोकन में बिक्री करने हेतु धान खरीदी केन्द्र करजी लाया गया है। एसडीएम श्री प्रदीप साहू ने अनाधिकृत रूप से धान बेचते पाए जाने पर सभी 70 बोरी धान को जब्त कर समिति प्रबंधक को सुपुर्द किया।

No comments