Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

BIG BREAKING: पटरी से उतरी पटना-गुवाहटी-बीकानेर एक्सप्रेस… बड़ी संख्या में घायल हुए हैं लोग…

पश्चिम बंगाल में बड़ी रेल दुर्घटना की जानकारी मिली है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना से गुवाहटी जाने वाली बीकानेर एक्सप्रेस, मैनागुड़ी में...

यह भी पढ़ें :-



पश्चिम बंगाल में बड़ी रेल दुर्घटना की जानकारी मिली है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना से गुवाहटी जाने वाली बीकानेर एक्सप्रेस, मैनागुड़ी में दुर्घटना ग्रस्त हो गई है. इस हादसे में चार डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं और मृत्यु की आशंका भी जताई जा रही है. ये इलाका नॉर्थ इस्ट फ्रंटियर में आता है. हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर रेल अधिकारी पहुंच रहे हैं और स्थिति की जानकारी हासिल की जा रही है. ट्रेन दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है. लोग अभी भी डिब्बे में फंसे हुए हैं और लोगों को बचाने का कार्य चल रहा है.

गुवाहटी-बीकानेर एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या 15633 है और ये करीब 5 बजे दुर्घटाग्रस्त हुई. अलीपुरद्वार डीआरएम दिलीप कुमार सिंह ने बताया, “प्राथमिक स्तर पर जानकारी मिली है. हम लोग घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं. हम लोगों की प्राथमिकता घायल लोगों को बाहर निकालना है. चार कोच के पलटने की सूचना है. राहत के लिए अलग-अलग टीम लोकेशन पर पहुंच गयी है.”

घटनास्थल पर लगाई जा रही हैं लाइट्स, अस्पतालों से भी किया गया संपर्क
रेलवे की ओर से यह जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है कि जो डिब्बे पलटे हैं. वे साधारण डिब्बे हैं या फिर आरक्षित डिब्बे हैं. रेलवे की ओर से आरक्षण सूची तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके. इसके साथ ही घटना स्थल पर लाइट की व्यवस्था की जा रही है कि क्योंकि धीरे-धीरे अंधेरा घिरने लगा है. ऐसी स्थिति में राहत कार्य जारी रखने के लिए लाइट की जरूरत पड़ेगी. सरकारी अस्पतालों से संपर्क किया गया है और वहां लोगों को पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है.

No comments