Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

एक ही लड़की से दो दोस्त करते थे इश्क, फिर ट्राएंगल लव में हुआ खूनी खेल

कोरबा प्रेम प्रसंग के चलते दो दोस्त ने अपने एक साथी की चाकू से वार कर हत्या कर दी. मृत युवक दो दिन पहले अपने घर से निकल गया था और वापस नहीं ...

यह भी पढ़ें :-



कोरबा प्रेम प्रसंग के चलते दो दोस्त ने अपने एक साथी की चाकू से वार कर हत्या कर दी. मृत युवक दो दिन पहले अपने घर से निकल गया था और वापस नहीं लौटा.

कोरबा जिले में लव ट्राएंगल (Love Triangle) में हत्या का मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग के चलते दो दोस्त ने अपने एक साथी की चाकू से वार कर हत्या कर दी. जिले के रेलवे साइडिंग में युवक की खून से सनी लाश मिली है. मृत युवक दो दिन पहले अपने घर से लापता था. परिजन और पुलिस लापता युवक की तलाश कर रहे थे. हत्या के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

खून से सनी युवक की लाश बरामद

कोतवाली थाना अंतर्गत मोती सागर पारा निवासी 18 वर्षीय दीपेश शांडिल्य 8 जनवरी को शाम के वक्त हड़बड़ी में घर से निकल गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा. देर रात तक दीपेश के वापस नहीं लौटने से चिंतित परिजन कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस दीपेश के संबंध में पता कर रही थी. इसी बीच आज रेलवे साइडिंग में दीपेश की लाश मिल गई. कोतवाली टीआई रामेंद्र सिंह मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने रेलवे साइडिंग के पास दीपेश की खून से सनी लाश बरामद की. दीपेश की पीठ और पेट को चाकू से कई जगह गोद दिया गया था. मुखबिर और साइबर सेल की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि दीपेश को अंतिम बार क्षेत्र के ही 2 लड़कों के साथ देखा गया था. दीपेश और दोनों युवकों का कॉल लोकेशन भी एक ही जगह ट्रेस हुआ.

लव ट्रायंगल में दोस्त को चाकू से गोदा

शक के आधार पर पुलिस ने सीतामढ़ी हटरी के पास रहनेवाले सनी ठाकुर और शनि मंदिर के पास रहने वाले विजय यादव को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने दीपेश की हत्या करना स्वीकार कर लिया. कोरबा एएसपी अभिषेक वर्मा ने खुलासा किया कि सनी ठाकुर और मृतक का विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर था. एक ही लड़की को दोनों पसंद करते थे और दीपेश का लड़की से बातचीत करना सनी को गवारा नहीं था. मामले में दीपेश को बातचीत करने के लिए सनी ठाकुर ने बुलाया और बात करते-करते रेलवे साइडिंग की ओर चले गए. विवाद बढ़ने पर चाकू से सनी और विजय ने मिलकर दीपेश को गोद डाला और झाड़ियों में लाश को फेंक दिया. इसके बाद चाकू को नहर में फेंक कर आरोपी घर चले गए. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और गोताखोरों की मदद से नहर से चाकू की बरामदगी भी हो गई है.

No comments