Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

यूनिवर्सिटी कैम्पस में छात्रा को झाड़ियों में खींच कर रेप की कोशिश, पुलिस की छह टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं

जेएनयू में छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म की कोशिश का सोमवार रात को सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी मौके ...

यह भी पढ़ें :-



जेएनयू में छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म की कोशिश का सोमवार रात को सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार होते समय आरोपी छात्रा का मोबाइल छीन कर ले गया। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। इस वारदात के बाद जेएनयू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं जेएनयू में एक और छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

दक्षिण पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा के अनुसार जेएनयू से रात करीब 12:45 बजे इस बाबत सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। डीसीपी ने बताया कि 17 व 18 जनवरी की रात करीबन 11:45 बजे जेएनयू से पीएचडी कर रही छात्रा ईस्ट गेट के पास कैंपस में घूम रही थी। उसी समय वहां बाइक पर एक लड़का आया और छात्रा को छेड़छाड़ करने लगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी उसका मोबाइल छीन कर ले गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी अकेला था। जेएनयू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरोपी को तलाश करने के लिए छह से ज्यादा टीमें दिल्ली में कई जगह दबिश दे रही हैं । पुलिस जेएनयू के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।

No comments