Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मुख्यमंत्री से परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कैडर के आरआर-73 बैच के परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। सीएम ब...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कैडर के आरआर-73 बैच के परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। सीएम बघेल ने सभी परिवीक्षाधीन अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनसे उनके गृह राज्य, शैक्षणिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उनके गृह राज्य में शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की।

उन्होंने परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों से कहा कि विकास के लिए सामाजिक न्याय के साथ ही साथ सभी वर्गों का आर्थिक सशक्तिकरण भी जरूरी है।  डीएसपी ट्रेनिंग पुलिस हेडक्वार्टर राजू गुप्ता ने उन्हें बताया कि 17 जनवरी से परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी राबिन्सन गुरिया, बैंकर वैभव, राजनाला स्म्रूतनिक, पूजा कुमारी, विकास कुमार, मयंक गुर्जर, संदीप पटेल, प्रभात कुमार की पदस्थापना जिलों में की जाएगी। 

मुख्यमंत्री बघेल ने सभी अधिकारियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें पहली पदस्थापना और नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईपीएस अधिकारी के जीवन में ट्रेनिंग की अवधि और प्रथम पदस्थापना अविस्मरणीय होती है। उन्होंने अधिकारियों को ट्रेनिंग के दौरान बतायी गई बातों और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का उपयोग करने और जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की बात कही।

No comments