Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कच्चे तेलों के कीमतों में उछाल, फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

  बेंगलुरु/रायपुर।   दीपावली पर मिले डीजल पेट्रोल के खुदरा भाव में कटौती के तोहफे का रंग होली से पहले फीका पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार ...

यह भी पढ़ें :-



 बेंगलुरु/रायपुर। दीपावली पर मिले डीजल पेट्रोल के खुदरा भाव में कटौती के तोहफे का रंग होली से पहले फीका पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई ताजा वृद्धि के बाद तेल कंपनियां फिर से खुदरा भाव बढ़ाने की तैयारी में हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 7 साल के उच्चतम तक पहुंच चुका है।

हालांकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण फिलहाल मूल्यों में वृद्धि की संभावना नहीं है। लेकिन मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद फिर से दैनिक वृद्धि का दौर का लौट सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है, जबकि 2 दिसम्बर को यह 65.88 डॉलर पर था। वर्ष 2014 के बाद यह कच्चे तेल का उच्चतम स्तर है। घरेलू 5 रिफाइनरियों की ओर से खरीदे जाने वाले इंडियन बॉस्केट क्रूड ऑयल का औसत भाव भी 88 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो चुका है।

No comments