Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मॉडल बनाने का झांसा देकर लेता था न्यूड तस्वीरें, फिर ऐसे करता था ब्लैकमेल

बेंगलुरु।  लड़कियों को मॉडल बनाने का झांसा देकर उनकी न्यूड तस्वीरें हासिल कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले एक 21 साल के छात्र को पुलिस ने गिरफ्त...

यह भी पढ़ें :-



बेंगलुरु। लड़कियों को मॉडल बनाने का झांसा देकर उनकी न्यूड तस्वीरें हासिल कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले एक 21 साल के छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्र ने सोशल मीडिया पर खुद को लेस्बियन बताकर लगभग 40 लड़कियों को फंसाया था। मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया युवक कर्नाटक के कोडुगु जिले का रहने वाला है।

वह बानसवाड़ी स्थित एक कॉलेज में बीसीए का अंतिम वर्ष का छात्र है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसने पिछले साल सितंबर में एक लड़की के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, जिसके जरिए अब तक उसने लगभग 30-40 लड़कियों को फंसाया और फिर उन्हें पैसे देने के लिए ब्लैकमेल किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक पीड़ित लड़कियों से कम से कम 2 लाख रुपए की उगाही की है।

No comments