Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़: कर्ज से परेशान युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास… उपचार के दौरान मौत…

भिलाई:   कर्ज से परेशान युवक ने बीती रात फिनाइल पी कर खुदकुशी का प्रयास किया। तबियत बिगडऩे पर उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के...

यह भी पढ़ें :-



भिलाई: कर्ज से परेशान युवक ने बीती रात फिनाइल पी कर खुदकुशी का प्रयास किया। तबियत बिगडऩे पर उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। छावनी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संत रविदास नगर प्रकाश बेकरी वार्ड क्रमांक 37 केम्प 2 निवासी सुनील भोयर उर्फ मामा (35 वर्ष) ने अपने घर में रात को फिनाइल पी जान देने की कोशिश की। तबीयत बिगडऩे पर परिवार वाले उसे जिला चिकित्सालय दुर्ग ले कर गए, वहां से शंकराचार्य हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि उसने बहुत से लोगों से लाखों रुपए का कर्ज ले रखा था। सभी को जनवरी माह में देने का वायदा किया था। कुछ बीसी के भी लेन देन की बात सामने आई है। मृतक की अपने पिता से भी नहीं बनती थी। कुछ पैतृक जमीन बेचने के बाद उसके पिता ने उस जमीन की आने वाली रकम से पैसा देने से भी इंकार कर दिया था। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments