Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़: बैरिकेट को तोडक़र भाग रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने दबोचा… करोड़ों का माल जब्त…

कवर्धा:   छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में  चिल्फी   पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। औऱ साथ ही दो...

यह भी पढ़ें :-



कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में चिल्फी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। औऱ साथ ही दो वाहनों को भी जब्त किया है। वहनों में करीब 3 क्विटल 87 किलो से अधिक गांजा भरा हुआ है।

पुलिस ने करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपयों का गांजा भी जब्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, चिल्फी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अंतरराज्यीय तश्करों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तस्कर गांजा लेकर ओडिसा से उत्तरप्रदेश के मेरठ जा रहे थे। तभी पुलिस ने मुखबिरी के मदद से तस्करों को पकडऩे में कामयाब रही है।

तस्कर पुलिस की बैरिकेट तोडक़र भाग रहे थे। लेकिन पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंधी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने दो गांजे से भारा वाहन को भी जब्त किया है। वहनों में करीब 3 क्विटल 87 किलो से अधिक गांजा भरा हुआ है।

पुलिस ने करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपयों का गांजा भी जब्त किया है। तस्कर ट्रक और लक्जऱी कार में सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विवेक चौहान, अरुण गड़रिया और मो अहसान खान है।

No comments