Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ओव्हरलोड धान परिवहन करने वाले वाहन लोगो पर बनीं खतरा

बालोद। जिले के 138 धान खरीदी केंद्रों में धान की स्थिति के बाद अब धान तेजी से उठाव को लेकर दबाव बढ़ गया है। क्योंकि खरीदी केंद्रों में अब जा...

यह भी पढ़ें :-



बालोद। जिले के 138 धान खरीदी केंद्रों में धान की स्थिति के बाद अब धान तेजी से उठाव को लेकर दबाव बढ़ गया है। क्योंकि खरीदी केंद्रों में अब जाम के हालात निर्मित हो रहे हैं। लेकिन इस बीच धान परिवहन में तेजी लाने ट्रांसपोर्टरों की ओर से लगातार यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। ट्रकों में क्षमता से कही ज्यादा धान का परिवहन किया जा रहा हैं।

वहीं जिले का यातायात विभाग जो अमुमन छोटे वाहनों पर कार्यवाही करते नज़र आते हैं, लेकिन लगातार ओव्हरलोड धान परिवहन करने वाले ट्रकों को लेकर अब तक सजग नजर नही आ रहे हैं। धान से भरी ओव्हरलोड ट्रकों को सरपट सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। 

इससे दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। साथ ही ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर ओव्हरलोड वाहनों के चलने से दबाव बन गया है। बता दें कि जिले में धान परिवहन के लिए बालोद जिले सहित अन्य जिलों के कुल 4 ट्रांसपोर्टरों को परिवहन करने अनुमति दी गई है। लेकिन ट्रांसपोर्टर यातायात नियम कायदों को ताक में रख परिवहन कर रहे हैं। बेतरतीब ओव्हरलोड वाहन सड़कों पर फर्राटे से दौड़ा रहे हैं।

No comments