Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बड़ी खबर: कांग्रेस पार्षद नंदलाल देवांगन बने बीरगांव नगर निगम के महापौर… भाजपा से उम्मीदवार पतिराम साहू को हराया…

रायपुर:   बीरगांव नगर निगम में आज महापौर पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। कांग्रेस पार्षद नंदलाल देवांगन यहां के महापौर निर्वाचित हुए। उन्होंने भ...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर: बीरगांव नगर निगम में आज महापौर पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। कांग्रेस पार्षद नंदलाल देवांगन यहां के महापौर निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार पतिराम साहू को पराजित किया। कांग्रेस को 25 वोट मिले है, वहीं भाजपा को 15 वोट मिले है।

बीरगांव नगर निगम चुनाव में 41 भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में कोई भी पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल नहीं कर पायी थी, जिसके कारण महापौर पद के लिए आज यहां चुनाव कराया गया। चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस से पार्षद नंदलाल देवांगन और भाजपा से पार्षद पतिराम साहू उम्मीदवार बनाये गये थे। चुनाव में आज कांग्रेस उम्मीदवार को 25 वोट और भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में 15 वोट पड़े। इस तरह कुल 41 पार्षदों में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वोट का प्रयोग किया।

ज्ञात हो कि बीरगांव नगर निगम में कुल 41 सीटों में भाजपा ने 19, भाजपा 10, 05 जनता कांग्रेस छग एवं 06 निर्दलीय पार्षद जीतकर आये थे।

No comments