Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

नाबालिग की दुनिया उजाड़ने वाले चारों नरपिशाच गए जेल

बिलासपुर।  जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की एक खौफनाक घटना सामने आई है। इसके चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मिली...

यह भी पढ़ें :-



बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की एक खौफनाक घटना सामने आई है। इसके चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के तोरवा थाना अंतर्गत आने वाले लालखदान क्षेत्र के नाबालिग लड़की को 4 आरोपियों ने जबरदस्ती क्षेत्र के सुनसान इलाके में लेकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसमें 2 आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की थी और दो आरोपी सहयोगी के रूप में वहां मौजूद थे।

जैसे ही मामले की सूचना तोरवा पुलिस को मिली तो एसपी के निर्देशन में पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। इसके बाद चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही प्रार्थी से पहचान के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी थी और एक ही दिन के अंदर आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर है। 

No comments