Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जवाहर मंच के जरिए देश के इतिहास की जानकारी बच्चों को दी जाएगी: मरकाम

रायपुर। जवाहर मंच का गठन देश के इतिहास की जानकारी से बच्चों को अवगत कराना है। इन दिनों अनेक माध्यमों से साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा देश के इ...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। जवाहर मंच का गठन देश के इतिहास की जानकारी से बच्चों को अवगत कराना है। इन दिनों अनेक माध्यमों से साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा देश के इतिहास को तोड़-मरोड़कर कांग्रेस के द्वारा आजादी से पूर्व एवं आजादी के बाद किए गए कार्यों के संबंध में प्रश्नवाचक चिन्ह लगाकर उसे महत्वहीन साबित करने की कोशिश की जा रही है। उक्त जानकारी राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दी। 

पत्रकारवार्ता में जवाहर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवी हरि ने बताया कि जवाहर मंच के जरिए 7 वर्ष से 18 वर्ष आयु समूह के बच्चों एवं किशारों को स्कूलों में जाकर देश के इतिहास की सही जानकारी दी जाएगी साथ ही बच्चों को यह भी बताया जाएगा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का योगदान अहम रहा है। आजादी के बाद की कांग्रेस सरकार ने देश के चहूमुखी विकास के लिए अथक प्रयास किया है।आज भी कांग्रेस मूल्यों की लड़ाई लड़कर में श्रेष्ठ संस्कार का बीजारोपण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पत्रकारवार्ता में जवाहर मंच अभियान का पोस्टर लांच किया गया। पत्रकारवार्ता में संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, महिला विंग की पदाधिकारी एकता ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments