Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

नवविवाहित जोड़े को चचेरे भाइयों ने दिया अनोखा तोहफा, गिफ्ट का रैपर खोलते ही हैरान हुए लोग

नई दिल्ली। एक शादी समारोह में चचेरे भाइयों ने दुल्हन बनी अपनी बहन को अनोखा तोहफा दिया। सफेद पैकेट में पैक इस बड़े से गिफ्ट को खोलते ही घरवा...

यह भी पढ़ें :-



नई दिल्ली। एक शादी समारोह में चचेरे भाइयों ने दुल्हन बनी अपनी बहन को अनोखा तोहफा दिया। सफेद पैकेट में पैक इस बड़े से गिफ्ट को खोलते ही घरवाले और रिश्तेदार हैरान रह गए। बाद में लोगों ने गिफ्ट देखकर जमकर ठहाके लगाए। मामला मलेशिया का है। मिली जानकारी के अनुसार मलेशिया में एक शादी समारोह में चचेरे भाइयों ने दुल्हन बनी अपनी बहन को सफेद पैकेट में एक बड़ा सा गिफ्ट दिया। स्टेज पर तो दूल्हा-दुल्हन ने यह गिफ्ट नहीं खोला, लेकिन शादी के बाद जब घर में सारे लोग इकट्ठा हुए तो यह गिफ्ट खोला गया।

जैसे ही यह अतरंगी गिफ्ट खुला, कमरे में बैठे सारे लोगों की हंसी छूट गई। दरअसल दुल्हन को उसके भाइयों ने मिलकर एक गैस सिलेंडर गिफ्ट में दिया था। भाइयों ने दुल्हन बहन को एक गैस सिलेंडर सफेद कपड़े में लपेट कर गिफ्ट के रूप में दिया। चचेरे भाई इस गैस सिलेंडर को अपने कंधे पर रखकर स्टेज पर लेकर पहुंचे थे। यह देखकर हर कोई हैरान रह गया था। तब सब सोच रहे थे कि इस बड़े से सफेद पैकेट में क्या है? लेकिन जब घर आकर नवविवाहित जोड़े ने गिफ्ट खोला तो उनकी हंसी छूट पड़ी।

No comments