Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार… हथियार और गोला-बारूद बरामद…

श्रीनगर:   जम्मू-कश्मीर की सोपोर पुलिस ने ज्वाइंट नाका पर लश्कर के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैग...

यह भी पढ़ें :-



श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की सोपोर पुलिस ने ज्वाइंट नाका पर लश्कर के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 13 पिस्तौल राउंड और एक हथगोला बरामद हुआ है। यह मामला 11 जनवरी का है। इस तरह जम्मू-कश्मीर पुलिस की तत्परता के चलते बढ़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई।

जम्मू-कश्मीर में टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप (टीएमजी) की रणनीति आतंकी गुटों पर भारी पड़ रही है। टीएमजी की प्रभावी कार्रवाई के चलते आतंकियों के जमीनी नेटवर्क पर नकेल कसने में काफी कामयाबी मिली है। आतंकी फंडिंग नेटवर्क को तोडऩे के लिए एजेंसियों की छापेमारी का काफी असर हुआ है। बड़े पैमाने पर ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार हुए हैं।

लॉजिस्टिक मदद के आरोप में 1,900 से अधिक गिरफ्तारियां
जम्मू-कश्मीर में ओवर ग्राउंड वर्कर नेटवर्क पर नकेल कसने की कार्रवाई के तहत आतंकियों को लॉजिस्टिक मदद के आरोप में 1,900 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2020 और 2021 में जम्मू-कश्मीर में लगभग 195 आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और पिछले साल लगभग 35 आतंकी ठिकानों का खुलासा किया गया।

No comments