Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

वन मंत्री अकबर ने रायपुर से विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से की चर्चा...

  रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने आज विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंत...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने आज विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला के नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 


वन मंत्री अकबर से इस दौरान नगर पंचायत बोड़ला के एल्डरमेन  भरत सोनकर के नेतृत्व में लगभग 70 मजदूर विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए चर्चा के लिये उपस्थित हुए। मजदूरों ने बताया कि मण्डलाटोला स्थित राज्य भंडार गृह निगम के गोदाम में सुकवापारा, मण्डलाटोला, मुड़ियापारा एवं बोड़ला के मजदूर कार्य करते हैं। बोड़ला विकासखंड में भण्डार गृह निगम के नया गोदाम हेतु 3 करोड़ 68 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। भंडार गृह निगम ग्राम सिंघारी या बैजलपुर में नए गोदाम का निर्माण कराना चाहता है। इससे वर्तमान में कार्य कर रहे मजदूरों का हित प्रभावित होगा। मजदूरों ने यह मांग रखी कि भण्डार गृह निगम के नए गोदाम का निर्माण बोड़ला विकासखंड के खसरा क्रमांक 28 एवं 30 में रिक्त भूमि पर ही किया जाए। मजदूरों की इस मांग पर मंत्री अकबर ने राज्य भण्डार गृह निगम अध्यक्ष एवं राजस्व विभाग से चर्चा करने का आश्वासन दिया। 



No comments