Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पंजाब में जालंधर का ऑब्जर्वर नियुक्त होने पर विकास उपाध्याय ने कहा- कांग्रेस की सरकार बनाकर देश में संदेश देंगे

रायपुर।  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को पार्टी हाईकमान ने शुक्रवार को पंजाब राज्य के लिए जारी विधानसभा वार अपनी ऑब्जर्व...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को पार्टी हाईकमान ने शुक्रवार को पंजाब राज्य के लिए जारी विधानसभा वार अपनी ऑब्जर्वर की सूची में जालंधर के लिए जिम्मेदारी दी है। ज्ञातव्य हो कि इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें आती हैं, जिनमें फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर सेंट्रल, जालंधर कैंट, जालंधर उत्तर व आदमपुर शामिल हैं। इस बार यहाँ 20 फरवरी को मतदान होना है, इस लिहाज से इन सभी विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में हो को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्य से एकमात्र युवा नेता विकास उपाध्याय हैं, जिन्हें राष्ट्रीय कार्यकारणी के एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं राष्ट्रीय कांग्रेस में एक के बाद एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का अवसर मिला है।

विकास उपाध्याय एनएसयूआई एवं युवक कांग्रेस में रहते पंजाब राज्य के प्रभारी के रूप में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। इस दौरान युवा वर्ग में उनकी जो टीम वहाँ कार्य कर रही थी उनमें से कई नेता आज विधायक के साथ-साथ पंजाब सरकार में मंत्री भी हैं। इस लिहाज से विकास उपाध्याय को पंजाब में जालंधर से ऑब्जर्वर के रूप में हाईकमान की ओर से दी गई जिम्मेदारी को काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विकास उपाध्याय ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पंजाब में अपने परिचित कांग्रेस नेताओं को दूरभाष पर चर्चा कर चुनाव प्रचार की आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, निश्चित तौर पर वे उस पर खरा उतरेंगे। पार्टी हाईकमान ने जिस तरह से एक दलीत कांग्रेस के सिपाही को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है, निश्चित तौर पर यह संदेश आगामी चुनाव में मतदाताओं के बीच कांग्रेस के पक्ष में मतदान के रूप में दिखाई देगा और भारी बहुमत से पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

No comments