Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रेम-प्रसंग का राज खुलने के डर से मां ने प्रेमी से करा दी बेटे की हत्‍या, फिर जंगल में फांसी पर लटका दिया शव

बुरहानपुर।  अवैध संबंधों के कारण एक मां ने अपने ही 14 साल के बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटे के शव को जंगल में पेड़ स...

यह भी पढ़ें :-



बुरहानपुर। अवैध संबंधों के कारण एक मां ने अपने ही 14 साल के बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटे के शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के जलगांव में रहने वाला 14 साल का बच्चा पुरुषोत्तम पाटिल बीते 10 दिन से घर से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुरुषोत्तम के पिता विलास ने जलगांव पुलिस में दर्ज कराई थी।

तफ्तीश के दौरान बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि बच्चे पुरुषोत्तम की मां के जलगांव में ही रहने वाले प्रमोद के साथ अवैध संबंध है। इस आधार पर जब पुलिस ने प्रमोद और उसकी प्रेमिका यानि पुरुषोत्तम की मां से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बच्चा दोनों के अवैध संबंधों के बारे में जान चुका था और उन्हें डर था कि पुरुषोत्तम पिता विलास को मां व प्रमोद के अवैध संबंधों के बारे में बता देगा, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। फिर बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल में शव को पेड़ से लटका दिया। हत्या के 10 दिन तक बच्चे की लाश जंगल में पेड़ पर लटकी रही।

No comments