Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बड़ी ख़बर : महाराष्ट्र पुलिस को ट्रांज़िट रिमांड पर मिला कालीचरण, कोर्ट में होगा हाज़िर

रायपुर।   महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले कालीचरण महाराज अब महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में है। महाराष्ट्र पुलिस को कालीचरण महाराज की...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले कालीचरण महाराज अब महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में है। महाराष्ट्र पुलिस को कालीचरण महाराज की 6 जनवरी तक ट्रांजिट रिमांड दी गई है।

महात्मा गांधी के खिलाफ की गई टिपण्णी को लेकर दर्ज़ महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने यहाँ पहुंची थी। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्य न्यायधीश भूपेंद्र कुमार वासनीकर की कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आरोपी की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी।

जिसमें मुख्य न्यायधीश भूपेंद्र कुमार वासनीकर ने उन्हें ये ट्रांजिट रिमांड दी है। गौरतलब है कि उक्त मामलें में आरोपी कालीचरण को 6 तारीख को ठाणे कोर्ट में पेश करना होगा। उसके बाद 13 तारीख से पहले महाराष्ट्र पुलिस को रायपुर कोर्ट में कालीचरण की हाज़री दिलवानी होगी।

No comments