Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

चक्रवाती घेरे की जद में आने से छत्तीसगढ़ में हो रही वर्षा, ओलावृष्टि की संभावना

रायपुर ।   द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। द्रोणिका के प्रभाव क्षेत्र में छत्तीसगढ़ क...

यह भी पढ़ें :-




रायपुर
 द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। द्रोणिका के प्रभाव क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के आने के कारण पिछले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में जमकर वर्षा हो रही है। बेमौसम वर्षा से जहां धान उपार्जन केन्द्रों में रखे धान को बचाने की जद्दोजद में जिला प्रशासन लगा हुआ है वहीं आज द्रोणिका एवं चक्रवाती घेरे के और मजबूत होने से हल्की वर्षा होने की संभावना है, वहीं प्रदेश के एक दो स्थानों में कोंकण एवं झारखंड तक द्रोणिका की प्रभावी स्थिति को देखते हुए ओलादार वृष्टि की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर कोंकण से झारखंड तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। कोंकण से झारखंड तक स्थित द्रोणिका के उपस्थित के कारण प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला वृष्टि होने की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। ओला वृष्टि का संभावित क्षेत्र मध्य छग के जिले हैं।

No comments