Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

देश के जवानों पर हमला करने वाले दुश्मनों पर कार्यवाही नहीं कर पाई कांग्रेस अब ड्रामा कर रही है : विष्णुदेव साय

  रायपुर।  राज्य में अमर जवान ज्योति की नींव राहुल गांधी से रखवाने की खबरों पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस के शास...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर। 
राज्य में अमर जवान ज्योति की नींव राहुल गांधी से रखवाने की खबरों पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जब दुश्मनों ने देश पर हमला किया, जवान शहीद हुए बेगुनाह आम लोग मारे गए तब कांग्रेस बिल में घुस गई और वीरों की शहादत का अपमान किया। साय ने कहा, जब मुम्बई पर 26/11 का हमला हुआ तब कांग्रेस ने पाकिस्तान पर कोई कार्यवाही नहीं की यह बात खुद कांग्रेस सरकार में मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे मनीष तिवारी ने कही।

कांग्रेस ने लगभग 55 साल के शासन में जवानों और देश की सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं किया। देश की सुरक्षा का बजट महज 1 लाख करोड़ हुआ करता था। मोदी सरकार ने उसे 5 लाख करोड़ कर दिया है। कांग्रेस 55 वर्षों में बॉर्डर से जुड़े इलाको में सड़के व पुल तक नहीं बना सकी, सेना के जवानों में 55 साल बेहद तकलीफ में गुजारे। साय ने सवाल किया आखिर क्या कारण है कि कांग्रेस ने जवानों की याद में अब तक वॉर मेमोरियल तक नहीं बनवाया था, क्योंकि शहीदों को सम्मान देना कांग्रेस की नीयत में कभी रहा ही नहीं। देश को याद है  कांग्रेस के नेताओं ने सेना प्रमुखों पर भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। 

No comments