Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

CG-सीआरपीएफ के 38 कोबरा जवान हुए कोरोना पॉजिटिव ...

सुकमा । सुकमा जिले में एक साथ 38 जवान कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। सभी संक्रमित जवान कोबरा बटालियन के है, जिन्हें उपचार के लिए कै...

यह भी पढ़ें :-



सुकमा । सुकमा जिले में एक साथ 38 जवान कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। सभी संक्रमित जवान कोबरा बटालियन के है, जिन्हें उपचार के लिए कैम्प के बैरक में ही क्वारन्टीन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को कोरापुट हेडक्वार्टर से कोबरा 202 के 75 जवान सुकमा पहुंचे थे, जिसके बाद सभी जवानों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिपोर्ट आज आने पर 38 जवान कोरोना संक्रमित पाये गए।

जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी टेमेलवाडा कैम्प के बैरक में क्वारन्टीन कराया गया है।

वहीं इस मामले में एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि, 75 जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिनमे से 38 संक्रमित पाये गए है। सभी को हल्की शर्दी खांसी है। फिलहाल सभी को क्वारन्टीन कर उपचार जारी है।

No comments