Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार, नगदी व 24 पौव्वा देसी शराब जब्त

  रायपुर । जिले मे अवैध रूप से शराब बेचने और शराब पीने की अवैध रूप से सुविधा उपलब्ध कराते पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई क...

यह भी पढ़ें :-



 रायपुर। जिले मे अवैध रूप से शराब बेचने और शराब पीने की अवैध रूप से सुविधा उपलब्ध कराते पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि डुमरिया के अमरजीत ने अवैध रूप से गांव में शराब बिक्री कर रहा है।

जिस पर थाना टीम द्वारा दबिश दी गई, जहां आरोपी अमरजीत को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 24 देसी प्लेन शराब व नगदी बिक्री रकम 1000 रूपये मौके पर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य प्रकरण में आरोपी मेहताब खान 32 वर्ष पटेल पारा लोहारा को अपने झोपड़ीनुमा दुकान में शराब पीने की अवैध रूप से सुविधा उपलब्ध कराते पाये जाने पर मौके पर विधिसंगत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

No comments