Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ठंड में आई कमी , 48 घंटों के बाद हो सकती है बारिश

  रायपुर।   प्रदेश में हवा की दिशा बदल चुकी है और अब उत्तर-पश्चिम से हवा आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ऐसे में 2 फरवरी से प्रदेश ...

यह भी पढ़ें :-


 रायपुर। प्रदेश में हवा की दिशा बदल चुकी है और अब उत्तर-पश्चिम से हवा आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ऐसे में 2 फरवरी से प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान में हुई बढ़ोतरी की वजह से सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड से थोड़ी राहत मिली। रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फरवरी माह में सरगुजा संभाग में वर्षा सामान्य से अधिक रहेगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से कम और अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में वर्षा सामान्य से बहुत कम और न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे।

सोमवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते ठंड में थोड़ी कमी आई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से हवा आ रही है। हवा की दिशा बदलने की वजह से मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 2 फरवरी को प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 3 फरवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

No comments