Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सिवनी के मोहम्मद अरशद खान बने आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा

  सिवनी । मध्यप्रदेश के  सिवनी मुख्यालय से 12 किमी दूर छोटे से गांव गोपालगंज के आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान आइपीएल की मुंबई इ...

यह भी पढ़ें :-

 





सिवनी
मध्यप्रदेश के  सिवनी मुख्यालय से 12 किमी दूर छोटे से गांव गोपालगंज के आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा बन गए हैं। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ कर लिया है। इसी साल अरशद मध्य प्रदेश की रणजी टीम में स्थान बनाने में सफल हुए है वर्ष 2006 से की शुरुआत 

हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान ने पंजाब केसरी से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत वर्ष 2006 से की थी। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने 16 साल के सफर में यह मुकाम हासिल किया है। इस मुकाम तक पहुंचने में पिता अशफाक खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अरशद खान ने बताया कि जब वह 8 साल के थे तब उनके पिता अशफाक खान क्रिकेट खिलाने ले जाते थे। इतना ही नहीं उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों से भी अवगत कराया। वही सिवनी के अब्दुल कलाम खान से उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा अपने खेल जीवन के शुरुआती दौर से ही सिवनी मध्यप्रदेश के लोकल क्लब बॉयज क्लब के हिस्सा रहे।
वर्ष 2012 में मध्यप्रदेश टीम का बने हिस्सा :
अरशद खान  वर्ष 2012 में वह मध्य प्रदेश की अंडर 16 टीम का हिस्सा बने। इसके बाद 2015 में अंडर-19 टीम में शामिल हुए। वर्ष 2017-18 में वह अंडर- 23 टीम का हिस्सा बने। वही 2022 में वह रणजी टीम में शामिल हुए हैं।अरशद खान के इस बड़े मुकाम पर पहुंचने पर सिवनी बॉयज क्लब और  पूरे सिवनी वासियों सहित मध्य प्रदेश क्रिकेट जगत मेंं खुशी की लहर है।
 

No comments