Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, शाह बोले- सीएम योगी ने राज्य को अपराध मुक्त किया

\   लखनऊ/रायपुर।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव -2022 के लिए भाजपा ने मंगलवार को संकल्प पत्र  जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

यह भी पढ़ें :-

\



 लखनऊ/रायपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव -2022 के लिए भाजपा ने मंगलवार को संकल्प पत्र  जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में किसानों को सिचाईं के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि आज मुझे 5 साल पहले का दृश्य याद आता है।

यही जगह था, तब भाजपा ने एक संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था। तब मैं पार्टी का अध्यक्ष था। 2014 में ही जनता ने बता दिया था कि 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने वाली थी। 2014 में भाजपा ने 80 में से 73 सीटें जीती थीं और 2017 में जनता ने हमें विधा सभा में 300 से ज्यादा सीटें जिताई थीं। शाह ने कहा कि पिछले पांच साल उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास हुआ। आज राजनीति में अपराधियों को जगह नहीं है। सीएम योगी ने अपराध मुक्त करने का काम किया है।

No comments