Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पंजाबियत एक जज्बा है,मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई:प्रियंका गांधी

पंजाब /रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पठानकोट में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि काफी समय से म...

यह भी पढ़ें :-



पंजाब /रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पठानकोट में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि काफी समय से मैं देख रही हूं कि दूसरी पार्टी के लोग क्या-क्या कह रहे हैं। जब मैंने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाबियत की बात कर रहे हैं तो मुझे हंसी आई। मैंने सोचा ये पंजाबियत को समझने के लिए उसे जीना पड़ता है। पंजाबियत एक जज्बा है। मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई।

मैं बताऊं पंजाबियत क्या है। मेरी बड़ी सासू मां मेरे ससुर जी को, जब वो छह साल के थे, कंधे पर दुपट्टे से टांग करके, छतों को लांघ करके सियालकोट से यहां लेकर आईं। ये है पंजाबियत। पंजाबियत मेरे ससुर जी की है जिन्होंने सब कुछ छोड़कर बंटवारे के समय मुरादाबाद शहर में अपने खून-पसीने से बिजनेस बनाया। अपने परिवार की परवरिश की। पंजाबियत सेवा है, पंजाबियत सच्चाई है, सद्भाव है मेहनत है और खुद्दारी है। पंजाबियत ये है जो किसी के सामने नहीं झुकती। सिर्फ मालिक के सामने झुकती है। आज जो आपके सामने आकर पंजाबियत की बात करते हैं उनमें से एक अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों के सामने झुक चुका है। दूसरा अरविंद केजरीवाल वो सिर्फ सियासत सत्ता के लिए किसी के भी सामने झुक जाएगा।

No comments