Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किए गए सीएम भूपेश बघेल, अब इन दो राज्यों में करेंगे प्रचार

रायपुर।   पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ के   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल   (CM BHUPESH BAGHEL) को पंजाब और ...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) को पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले इन विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

भूपेश बघेल दोनों राज्यों में चुनावी मंचों पर कांग्रेस के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले भूपेश को यूपी में स्टार प्रचारकों के तौर पर शामिल किया गया था। जानकारी के मुताबिक, पंजाब और उत्तराखंड के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 30 कांग्रेस नेताओं का नाम शामिल किया गया हैं। इन नेताओं में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को भी स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि पिछले साल भी भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) चुनावी माहौल के स्टार थे। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कद राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस ने पिछले साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किया था।

No comments