Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

महापौर उत्तर प्रदेश रवाना, छ.ग.सरकार की नीतियों को जनता तक पहुँचएँगी

 राजनांदगांव । उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए नगर निगम महापौर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमा देशमुख को मिली राष्ट्रीय म...

यह भी पढ़ें :-


 राजनांदगांव । उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए नगर निगम महापौर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमा देशमुख को मिली राष्ट्रीय महिला कांग्रेस से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ,राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद फूलो देवी नेताम निर्देशानुसार हेमा देशमुख को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, उत्तरप्रदेश विधानसभा ईलाहाबाद दक्षिण क्षेत्र क्रमांक 263 का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नारे के अनुरूप लड़की हूं लड़ सकती हूं के तहत उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत महिलाओं को विधानसभा में कांग्रेस से प्रत्याशी के रूप जगह मिली है जिसको ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा  सोनिया गांधी जी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के द्वारा सभी महिलाओं को सम्मान देते हुए उत्तरप्रदेश चुनाव में बढ़-चढ़कर आगे आने का मौका दिया है और चुनाव अवलोकन एवं देखरेख के लिए पूरे देश से विभिन्न महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है इसी क्रम में राजनांदगांव से महापौर हेमा देशमुख जो मौजूदा छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और उनके साथ शहर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष माया शर्मा इलाहाबाद दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी अल्पना निषाद के प्रचार प्रसार एवं चुनाव देखरेख के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गई हैं ।


No comments