Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए बुर्का पहनकर पहुंची महिला, बुर्का पहनने की अजीब वजह

उज्जैन/रायपुर। महाकाल मंदिर में बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला को देखकर हड़कंप मच गया। बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु भ...

यह भी पढ़ें :-



उज्जैन/रायपुर। महाकाल मंदिर में बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला को देखकर हड़कंप मच गया। बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु भी महिला को देखकर चौंक गए। इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी और उन्होंने महिला को रोक लिया। बुर्के में बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर गई महिला के बारे में मंदिर प्रशासन को बताया गया। महिला से पूछताछ के बाद जब हकीकत पता चली तो समिति ने उसे दर्शन करने की अनुमति दी, जिसके बाद महिला बाबा महाकाल के दर्शन कर सकी।

दरअसल बुर्के में महाकाल मंदिर जाने वाली महिला मुस्लिम नहीं थी। वह राजस्थान के भीलवाड़ा से मंदिर दर्शन करने गई थी। महिला का नाम लक्ष्मी है, जो कि अपनी मां और पिता डालचंद के साथ मंदिर पहुंची थी। महिला के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर है और लंबे समय से घर वालों से बुर्के में महाकाल मंदिर आने की जिद कर रही थी। उसकी इच्छा पूरी करने के लिए परिजन उसे मंदिर लेकर पहुंचे थे। वहीं जब पुलिस ने महिला से बुर्के में मंदिर आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वो जिन्न के आदेश पर बुर्का पहनकर में मंदिर गई थी।   


No comments