Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

देर रात जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

  रायपुर/कांकेर। ताड़ोकी थाना क्षेत्र ग्राम कोसरोडा के जंगल में बीती रात सचिंग अभियान में निकले डीआरजी व एसएसबी के जवानों का सामना नक्सलियों ...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर/कांकेर।ताड़ोकी थाना क्षेत्र ग्राम कोसरोडा के जंगल में बीती रात सचिंग अभियान में निकले डीआरजी व एसएसबी के जवानों का सामना नक्सलियों की एक बड़ी कंपनी से हो गया। रात 12 से 1 बजे के बीच दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ के बाद जवान सुरक्षित लौट गए। सुबह घटनास्थल पर सर्चिंग में पहुंचे तो मौके पर नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने के निशान मिले। मुठभेड़ स्थल पर खून छिटका था। जंगल में घसीटकर ले जाने के निशान भी मिले। नक्सलियों की सामग्री मौके पर बरामद किया गया, ऐसा पुलिस दावा कर रही है। पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। करीब 50 की संख्या में माओवादियों की कंपनी कोसरोंडा के जंगल में थी। सभी जवान सुरक्षित हैं।

No comments