Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हाई कोर्ट से मिली जमानत

 लखीमपुर हिंसा केस में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आशीष मिश्रा...

यह भी पढ़ें :-




 लखीमपुर हिंसा केस में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आशीष मिश्रा को जमानत दी  है इस मामले पर सुनवाई पहले ही पूरी हो चुकी थी. कोर्ट ने अब फैसला सुनाते हुए जमानत दे दी है. उम्मीद है कि आशीष मिश्रा कल तक जेल से बाहर आ सकते हैं


3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर के तिकुनिया में हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी. आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू ने अपनी जीप से किसानों को कुचल दिया. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आशीष के ड्राइवर समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी.  विपक्ष लखीमपुर हिंसा को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही है. विपक्ष केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को भी कैबिनेट से हटाने की मांग करता रहा है.लेकिन अब चुनाव के बीच में आशीष मिश्रा को जमानत मिली है. ऐसे में देखना होगा कि विपक्ष अब इस मुद्दे को कैसे भुनाता है. 

No comments