Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

लड़के को दोस्त की माँ से हुआ प्यार, भरी मांग, अचानक दूसरी लड़की से कर ली शादी, अब हुआ जेल..

  जांजगीर । 27 सा ल के एक लड़के को अपने दोस्त की 35 साल की मां से प्यार हो गया। लड़का किरायेदार बनकर महिला के घर रहने पहुंचा। करीब एक साल रहा।...

यह भी पढ़ें :-

 

जांजगीर। 27 साल के एक लड़के को अपने दोस्त की 35 साल की मां से प्यार हो गया। लड़का किरायेदार बनकर महिला के घर रहने पहुंचा। करीब एक साल रहा। इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने। लड़के के दोस्त को इसका पता चला तो उसके सामने महिला की मांग भर दी, लेकिन फिर युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसका पता महिला को चला तो वह थाने पहुंच गई। अब शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में लड़का जेल में है।

दरअसल, मामला कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला की उसके पति से अनबन रहती थी। दोनों के बीच विवाद होता। उनके दो बच्चे हैं, 19 साल का लड़का और 16 साल की लड़की। बेटा शराब की दुकान में काम करता है। उसी दुकान में खोखसा निवासी रविकांत शर्मा भी काम करता था। महिला के बेटे और रविकांत में दोस्ती थी। दोस्त से परिवार के बारे में पता चला और फिर उसकी मां और रविकांत में बातचीत शुरू हो गई।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

बात बढ़ी तो दोनों के बीच प्यार का इजहार हो गया। इसके बाद रविकांत पिछले साल 14 फरवरी को किरायेदार बनकर दोस्त के घर पहुंचा और फर्स्ट फ्लोर पर रहने लगा। आरोप है कि वहां रविकांत और उसके दोस्त की मां के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रविकांत ने प्यार और शादी का वादा किया। फिर शारीरिक संबंध बनने लगे। इस बात की जानकारी रविकांत के दोस्त और उसकी बहन को हुई। हंगामा बढ़ा तो रविकांत ने उनके सामने महिला की मांग भर दी।

रविकांत ने बेटे की हत्या कर खुदकुशी की धमकी दी

महिला का आरोप है कि उसे रविकांत के किसी अन्य लड़की से रिश्ते के बारे में पता चला था। उसने तब भी रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन रविकांत ने उसके बेटे की हत्या कर खुदकुशी की धमकी दी। साथ ही दोनों के बीच बने संबंधों की फोटो वायरल करने को लेकर धमकाया। इससे वह डर गई, लेकिन जब रविकांत ने दूसरी लड़की से शादी कर ली तो अब वह थाने आई है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को रविकांत को गिरफ्तार कर लिया है

No comments