Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बंद हो सकते हैं फेसबुक और इंस्टाग्राम, जानिए क्यों...

  नई दिल्ली।  फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बुरी खबर है। मार्क ज़ुकेरबर्ग की कंपनी मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम को बंद कर सकता है। दरअसल...

यह भी पढ़ें :-

 


नई दिल्ली। 
फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बुरी खबर है। मार्क ज़ुकेरबर्ग की कंपनी मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम को बंद कर सकता है। दरअसल यूरोप में मेटा के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। इसके बाद कंपनी यहां अपनी कुछ सेवाएं बंद कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा ने अपनी ऐनुअल रिपोर्ट में बताया कि अगर कंपनी को अपने यूरोपीय यूजर्स का डेटा अमेरिका बेस्ड सर्वर्स पर ट्रांसफर, स्टोर और प्रॉसेस करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा, तो यूरोप में फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सेवाएं बंद करनी पड़ सकती है।

यूरोप में फिलहाल डेटा ट्रांसफर को लेकर कड़े कदम उठाएं जा रहे हैं। अब तक कंपनियों को गोपनीयता शील्ड और दूसरे मॉडल एग्रीमेंट्स के जरिए डेटा ट्रांसफर का ऑप्शन मिल रहा था। मेटा इन्हीं की मदद से यूरोपीय यूजर्स का डेटा अमेरिकी सर्वर पर स्टोर कर रही थी, लेकिन पिछले दिनों इस कानून को अमान्य कर दिया गया है।

No comments