Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

वीडियो– बड़ी खबर–फिर दहला बिलासपुर...गोलीकांड के बाद...घर में घुसकर की प्रिंसपल की हत्या..

बिलासपुर- गोलीकांड की गुत्थी सुलझी नहीं है और बिलासपुर में फिर एक हत्या की बड़ी वारदात हो गई है। गवर्नमेंट स्कूल के प्रिंसिपल को घर में घुसक...

यह भी पढ़ें :-


बिलासपुर- गोलीकांड की गुत्थी सुलझी नहीं है और बिलासपुर में फिर एक हत्या की बड़ी वारदात हो गई है। गवर्नमेंट स्कूल के प्रिंसिपल को घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया गया है। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक, तारबाहर थाना क्षेत्र के लिंक रोड निवासी 61 वर्षीय प्रदीप श्रीवास्तव जो पचपेड़ी गवर्नमेंट स्कूल में प्रिंसिपल थे। बताया जा रहा है देर रात वह अपने घर पर ही थे। तभी हमलावर एक युवक उनके घर पहुंचा और जैसे ही प्रिंसिपल ने घर का गेट खोला हमलावर ने ब्लेड, हथौड़े और गमले से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही प्रदीप की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। हालंकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए देर रात ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम उपेंद्र कौशिक है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, मृतक उसकी गर्लफ्रेंड को परेशान करता था। जिससे आक्रोशित होकर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बहरहाल, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है।



No comments