Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

झूठ का पुलिंदा नहीं, धरातल पर उतरने वाला बनाएंगे बीजेपी का मेनिफेस्‍टो - विजय बघेल

रायपुर।  पार्टी का घोषणापत्र उसका प्रतिबिंब होता है। हमारा घोषणा पत्र कांग्रेस की तरह झूठ का पुलिंदा नहीं होगा। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द...

यह भी पढ़ें :-

रायपुर।  पार्टी का घोषणापत्र उसका प्रतिबिंब होता है। हमारा घोषणा पत्र कांग्रेस की तरह झूठ का पुलिंदा नहीं होगा। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ और सबका विकास के साथ काम कर रही है। उसी के अनुरूप सच्चे संकल्प पत्र के रूप में हम घोषणा पत्र बनाएंगे। यह कहना है छत्तीसगढ़ भाजपा के घोषणा पत्र समिति के संयोजक व दुर्ग सांसद विजय बघेल का। विजय ने कहा कि जल्द ही समिति की बैठक लेकर प्रदेश की तमाम परिस्थितियों पर विचार करेंगे। पहली प्राथमिकता लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणा पत्र बने। सबसे बड़ी चुनौती है कि घोषणा पत्र धरातल पर उतरने वाला हो। वह कांग्रेस के घोषणा पत्र की तरह झूठ का पुलिंदा न हो, क्योंकि झूठ बोलना हमारी नीति और नीयत नहीं है। बघेल ने कहा कि वर्तमान सरकार का चेहरा भ्रष्टाचार के कारण बेनकाब हो चुका है। आगे भी यही हाल रहा तो पता नहीं जनता क्या कर डाले। 2018 में हमारी सरकार जो चली गई, उसका मुख्य कारण कांग्रेस के घोषणा पत्र रूपी झूठ का पुलिंदा ही था। आज साढ़े चार साल बाद भी कई घोषणाएं धरातल पर नहीं आई है। कांग्रेस के 36 वादों में एक भी वादा धरातल पर सही ढंग से नहीं नजर आया। धान, किसान जैसे मुद्दों को लेकर बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार की चावल खरीदी की सही जानकारी जनता तक पहुंचाना है। कांग्रेस की जितनी गारंटी हैं, उसका जमीन पर अभी क्या स्थिति है। पुरानी पेंशन योजना में इस सरकार को क्या भार पड़ रहा है। जब ये सरकार में रहेंगे नहीं तब यह लागू होगा। पुराना पेंशन कांग्रेस का मकड़ जाल है। बघेल ने कहा कि शराबबंदी पर जनता के सुझाव के अनुसार काम करना है। कांग्रेस ने शराबबंदी करने का वादा किया था, इसमें क्या हुआ सभी को जानकारी है।

No comments