Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव बेमेतरा और कवर्धा में विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

  रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा और कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव बेमेतरा और कवर्धा में जिला स्तरीय अधिकारियों की ...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा और कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव बेमेतरा और कवर्धा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे दोनों जिलों में संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की भी समीक्षा करेंगे। श्री सिंहदेव 26 जुलाई को बेमेतरा में और 27 जुलाई को कवर्धा में बैठक लेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव 26 जुलाई को रायपुर से सवेरे दस बजे सड़क मार्ग से बेमेतरा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बेमेतरा पहुंचकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। श्री सिंहदेव दोपहर तीन बजे बेमेतरा से कबीरधाम जिले के रणबीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे रणबीरपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे वहां से कवर्धा के लिए रवाना होंगे। श्री सिंहदेव शाम छह बजे कवर्धा पहुंचेंगे। वे कवर्धा में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंहदेव अगले दिन 27 जुलाई को सवेरे 11 बजे कवर्धा में लोगों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर एक बजे अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री सिंहदेव शाम साढ़े चार बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सात बजे रायपुर पहुंचेंगे।

No comments