Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से सात लोगों की मौत

 सियोल: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने शनिवा...

यह भी पढ़ें :-

 सियोल: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तड़के भूस्खलन के बाद आठ लोग मध्यवर्ती क्षेत्रों में फंस गए। आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो मध्यवर्ती शहरों में घर ढह जाने से शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन संबंधी दुर्घटनाओं के कारण शनिवार को दो लोगों की मौत हुई, जबकि शुक्रवार को नॉनसन इलाके में भूस्खलन के कारण इमारत ढहने से दो अन्य लोगों की मौत हो गई। इसमें कहा गया कि येचिओन में बाढ़ आने के बाद शनिवार को दो लोग लापता हो गए तथा शुक्रवार और शनिवार को ट्रेन के पटरी से उतरने सहित भूस्खलन संबंधी हादसों में पांच लोग घायल हो गए। दक्षिण कोरिया में नौ जुलाई से भारी बारिश हो रही है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश की वजह से पिछले कई दिनों में लगभग 1,570 लोगों को घर खाली करना पड़ा है और हजारों घरों में बिजली नहीं है। मौसम एजेंसी ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में रविवार तक भारी बारिश जारी रहेगी।

No comments