Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रायपुर में आयोजित छत्‍तीसगढ़ राज्य स्तरीय आम महोत्सव में रायगढ़ के चौसा एवं हल्दी स्वादी को प्रथम स्थान मिला

   रायगढ़। उद्यान विभाग एवं प्रकृति की ओर रायपुर में आयोजित छत्‍तीसगढ़ राज्य स्तरीय आम महोत्सव में रायगढ़ जिले से शासकीय उद्यान रोपणी बाघा...

यह भी पढ़ें :-

 

 रायगढ़। उद्यान विभाग एवं प्रकृति की ओर रायपुर में आयोजित छत्‍तीसगढ़ राज्य स्तरीय आम महोत्सव में रायगढ़ जिले से शासकीय उद्यान रोपणी बाघाडोला पुसौर एवं शासकीय उद्यान रोपणी कुंजारा लैलूंगा को चौसा एवं हल्दी स्वादी किस्म के लिए प्रथम स्थान तथा शासकीय उद्यान रोपणी धरमजयगढ़ के लंगड़ा किस्म के प्रादर्श को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस उपलब्धि के लिए सहायक संचालक उद्यान को बधाई देते हुए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण-पत्र का वितरण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विगत माह 17 से 19 जून 2023 को राज्य स्तरीय आम प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब केशरी भवन, जोरा, रायपुर में उद्यान विभाग एवं प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। इस प्रदर्शनी में 200 से अधिक आम के किस्मों का प्रदर्शन राज्य के 33 जिलों के शासकीय उद्यान रोपणियों एवं कृषकों के प्रक्षेत्र से किया गया।

No comments