Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

खेल रहे मासूम को नोच रहा था आवारा कुत्‍ता, तभी मां ने लड़कर बचाई बेटे की जान

  जगदलपुर। एक मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती। मुश्किल वक्त आने पर मां अपनी परवाह किए बिना जान पर खेलकर अपने बच्चों की जान भी बच...

यह भी पढ़ें :-

 

जगदलपुर। एक मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती। मुश्किल वक्त आने पर मां अपनी परवाह किए बिना जान पर खेलकर अपने बच्चों की जान भी बचाती है। ऐसा ही एक मामला छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर में सामने आया है। यहां जिला मुख्यालय जगदलपुर से 50 किलोमीटर दूर दरभा विकासखंड के ग्राम पखनार में आवारा कुत्ते ने एक पांच साल के मासूम लखिम पर हमला कर दिया। बच्‍चे को बचाने के लिए मां ने जमकर संघर्ष किया। आखिर में मां बच्‍चे को कुत्‍ते के चंगुल से बचा लाई लेकिन इस दौरान मासूम बुरी तरह से घायल हो गया। बच्चे को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। 

No comments