Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पूर्व सांसद रणविजय सिंह की गाड़ी पर पत्थरों से हमला, बाल-बाल बचे जूदेव

  जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने अपने निजी गाड़ी पर पत्थर से हमला करने की शिकायत...

यह भी पढ़ें :-

 

जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने अपने निजी गाड़ी पर पत्थर से हमला करने की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि मामले मे अपराध दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। रणविजय सिंह जूदेव ने बताया बुधवार को वे अपने निजी वाहन से ओड़िशा के राऊरकेला से जशपुर की ओर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग साढ़े 11 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के गम्हरिया के पास स्थित वन विभाग के लकड़ी डिपो के पास उनकी गाड़ी में अज्ञात लोगों ने पत्थराव किया। पत्थर लगने से गाड़ी के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वाहन में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उतर कर आस पास हमलावरो की खोजबीन की लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। जूदेव ने बताया की घटना में किसी को चोट नहीं आई है। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग मे इस तरह की घटना सुरक्षा व्यबस्था पर सवाल उठता है। 

No comments