Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

तेज बारिश के बाद कुछ गांवों में भरा पानी, एनडीआरएफ की टीम तैनात

 बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है। शनिवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते ताप्ती नदी खतरे...

यह भी पढ़ें :-

 बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है। शनिवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते ताप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ताप्ती के राजघाट सहित अन्य घाटों में एनडीआरएफ और होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं। शाहपुर थाना क्षेत्र के फोकट पुरा गांव में घुटने से ऊपर पानी भर गया है। जिससे लोगों के घर में रखा गृहस्थी का सामान खराब हुआ है। गांव के लोगों ने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी है। एनडीआरएफ की टीम ने नदी में बोट भी उतार दी है, जिससे अप्रिय स्थिति में आपदा में फंसे लोगों को मदद पहुंचाई जा सके। हालांकि अब तक किसी के नदी में बहने अथवा फंसने की खबर सामने नहीं आई है। बुरहानपुर जिले के कुछ गांव में तेज बारिश के कारण घुटने से ऊपर पानी पहुंचने की खबर है। जिला प्रशासन नदी के जलस्तर और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों पर नजर रखे हुए हैं। पूर्व महापौर अनिल भोसले ने नगर के लोगों से नदी के तटों पर नहीं जाने और खुद की सुरक्षा का ध्यान रखने का आग्रह किया है। तेज बारिश के कारण शहर के शनवारा, बुधवारा, इतवारा सहित अन्य क्षेत्रों की सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा का क्रम लगातार जारी है।

No comments