Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में चुनाव की रणनीति बनाई

  रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 12 घंटे में प्रदेश की चुनावी रणनीति के साथ सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की। शाह ने प्रदेश कार...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 12 घंटे में प्रदेश की चुनावी रणनीति के साथ सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की। शाह ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से सीधा संवाद किया। इस संवाद में शाह ने पिछली बैठक में दिए टास्क की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा रखी। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो शाह ने प्रदेश के पांच क्लस्टर में बांटकर चुनावी तैयारी का फार्मूला पेश किया। हर क्लस्टर में वरिष्ठ नेताओं के साथ स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कमजोर सीटों के लिए शाह ने विशेष रणनीति पेश की। यहां चुनाव जीतने वाले व्यक्ति को टिकट देकर उसके साथ स्थानीय नेताओं को ताकत लगाने की बात कही। सूत्रों की मानें तो शाह ने साफ कहा कि सब एक सूत्र में बंधकर काम करें। गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय संगठन के निर्देश को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

No comments